Pages

Friday, 2 September 2016

दिल्ली: LG ने फिर छेड़ी 'जंग', मिनिमम वेज बढ़ाने की फाइल वापस की

दिल्ली: LG ने फिर छेड़ी 'जंग', मिनिमम वेज बढ़ाने की फाइल वापस की


केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को LG ने दिल्ली में मिनिमम वेज बढ़ाने की फाइल वापस लौटा दी. इसके बाद मंत्री गोपाल राय ने 2 बजे श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है.
न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने वाली फाइल लौटते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने का सिलसिला शुरू कर दिया. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज के दिन जब 18 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर हैं, प्रधानमंत्री मोदी के उपराज्यपाल ने मिनिमम वेज की फाइल लौटा दी.

No comments:

Post a Comment