Pages

Thursday, 10 November 2016

connaught place ke HDFC Bank Me

Wednesday, 9 November 2016

500 और 1000 रुपये के नोट का चलन बंद करने के ऐलान के बाद लोगों में अफरातफरी जैसा माहौल हो गया



दो नंबर में एक जगह से दूसरी जगह पर कुछ कमिशन लेकर रुपये ट्रांसफर करने के धंधों में आंगड़िया रूट केवल देश में ही चलता है। हवाला रूट देश और विदेशों दोनों में चलता है। इस धंधे के सूत्रों ने बताया कि आंगड़िया से हवाला के धंधे में कई बार आतंकवादी गतिविधियां शामिल होती हैं इसलिए व्यापारी हवाला को प्राथमिकता न देकर आंगड़िया रूट पर भरोसा जताते हैं क्योंकि हवाला कारोबार पर देशभर की पुलिस की भी पैनी नजर रहती है।मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 के नोट बंद होने की खबर के फौरन बाद नंबर दो में रुपयों का ट्रांसफर करने वाला आंगड़िया और हवाला रूट जाम हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर में लोगों ने 500 और 1000 रुपये के नोटों के रूप में ट्रांसफर किया गया पैसा लेने से मना कर दिया। साथ ही आंगड़िया को ट्रांसफर करने के लिए बड़े व्यापारियों ने जो पैसा दिया था, उस पैसे को व्यापारी आंगड़ियों से वापस लेने से मना करने लगे।इससे इस धंधे में जबर्दस्त अफरातफरी मच गई है। ज्यादातर आंगड़ियों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए। इस लाइन में काम करने वाले सूत्रों ने बताया कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने की घोषणा होते ही जहां मार्केट में इसका प्रतिकूल असर पड़ने लगा, वहीं दो नंबर में आंगड़िया और हवाला के जरिये पैसों का ट्रांसफर करने वाले धंधे में भी भूचाल आ गया, जो आने वाले दिनों में जारी रहेगा।नंबर 2 में रुपयों का ट्रांसफर हुआ ठप• डेबिट, क्रेडिट कार्ड और चेक से लेन-देन होता रहेगा। 100, 50, 20, 10, 5, 2, 1 के नोट और सिक्के चलते रहेंगे।• बैंक आज• एटीएम आज और कल• दवा की दुकानों पर डॉक्टर के पर्चे से • रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और हवाई अड्डों के टिकट बुकिंग काउंटरों पर• पेट्रोल पंपों पर500 और 1000 रुपये के नोट का चलन खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले से ब्लैक मनी कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार के इस कदम के पीछे जाली नोटों का बढ़ता प्रवाह और ब्लैक मनी है। वैसे इस कदम से इकॉनमी को भी थोड़ा झटका लग सकता है क्योंकि मार्केट में मनी फ्लो कुछ समय के लिए रुकेगा, खरीददारी कम होगी और डिमांड में गिरावट आएगी।बता दें कि कुछ समय पहले सरकार ने ब्लैक मनी खुलासा स्कीम शुरू की थी, लेकिन उसमें सिर्फ 65,000 करोड़ रुपये का खुलासा हुआ। इसके बाद इंतजार इस बात का था कि ब्लैक मनी को बाहर निकालने या फिर उस पर कंट्रोल करने के लिए सरकार क्या करती है। अंतत: सरकार ने यह कदम उठाया। मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा का कहना है कि इस वक्त मार्केट में 17 लाख करोड़ रुपये की करंसी का प्रवाह है। इसमें 500 और 1000 के नोटों की हिस्सेदारी 40 से 5 प्रतिशत तक हो सकती है। इसमें कितना पैसा ब्लैक मनी है, अंदाजा लगाना मुश्किल है आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट का चलन बंद करने के ऐलान के बाद लोगों में अफरातफरी जैसा माहौल हो गया। लोगों ने एटीएम जाकर सौ-सौ के नोट निकालने शुरू कर दिए। एटीएम में भारी भीड़ जमा हो गई। आज इन नोटों को बदलने के लिए बैंकों और डाकघरों में भारी भीड़ उमड़ सकती है। हालांकि सरकार ने आज बैंकों में पब्लिक डीलिंग बंद कर दी है। बैंकों के आला अफसरों के मुताबिक, हालात से निपटने की तैयारी कर ली गई है। नोट बदलने के लिए नए काउंटर बनाए जाएंगे। अफसरों का यह भी कहना है कि 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए उन्हें 100-100 के नोट के ज्यादा कैश की जरूरत होगी। इसका भी इंतजाम करना होगा। दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस में भी भीड़ हो सकती है।30 दिसंबर तक इन नोटों को जमा न करा पाने वाले लोग 31 मार्च 2017 तक अपना पहचान पत्र दिखाकर RBI से नोट बदलवा सकेंगे।10 से 24 नवंबर तक 4000 रुपये तक के 500, 1000 के नोट बदले जा सकते हैं। 25 नवंबर से 4000 रुपये की सीमा में वृद्धि कर दी जाएगी।10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने-अपने बैंकों और पोस्ट ऑफिस में 500, 1000 रुपये के नोट जमा कराए जा सकेंगे।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का कहना है कि बाजार में जाली करेंसी के बढ़ते प्रवाह के मद्देनजर नोटों बदलने का फैसला लिया गया। गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि आरबीआई जल्द ही 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी करेगी। लिहाजा लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पटेल ने बताया कि बाजार में 500 और 1000 रुपए के जाली नोटों का प्रवाह बढ़ रहा था। जांच एजेंसियों ने बताया था इससे भारतीय इकॉनमी को कमजोर किया जा रहा था। साथ ही, इसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी हो रहा था।500, 2000 के नए नोट जल्दजानकारों का मानना है कि अब ऑनलाइन वॉलेट की मांग बढ़ेगी। पीएम शुरू से कैशलेश इकॉनमी की पक्षधर रहे हैं, जिसकी इस कदम के बाद तत्काल मांग बढ़ जाएगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किए इस फैसले को ब्लैकमनी के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ब्लैकमनी मोदी के अजेंडे में रहा है, जो 2014 के आम चुनाव में बड़ा मुद्दा था। इस कदम से शुरू में देश की इकॉनमी को झटका लगेगा। इसे सरकार कैसे संभालती है और हमारी इकॉनमी कैसे इसका सामना करती है, यह देखने वाली बात होगी।सरकार का यह कदम लॉन्ग-टर्म में बेहतर साबित होगा। इससे जाली नोट का खतरा हट जाएगा और लोग कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे। बैंक में भी ज्यादा रकम रखेंगे। मंगलवार आधी रात के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोट प्रचलन में नहीं रहेंगे और अवैध माने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार, काले धन और सीमा पार से होने वाली नकली नोटों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने कहा कि काले धन के खिलाफ सीमा पार से हमारे दुश्मन जाली नोटों के जरिए भारत में रैकेट चला रहे हैं। भ्रष्टाचार, जाली मुद्रा और आतंकवाद नासूर बन चुका है और उसने अर्थव्यवस्था को जकड़ लिया है। ऐसे में काले धन से मुकाबले के लिए सख्त कदम की जरूरत है। 500 और 2000 रुपये के नए नोट बाजार में जल्दी ही आएंगे, लेकिन इसकी डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

Friday, 28 October 2016

अस्थायी कर्मचारियों को देना होगा नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन,

अस्थायी कर्मचारियों को देना होगा नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन,
सुप्रीम कोर्ट ने देश के लाखों अस्थायी कर्मचारियों को राहत देते हुए बुधवार (26 अक्टूबर) को फैसला दिया है कि सभी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलना चाहिए। देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि “समान काम के लिए समान वेतन का सिद्धांत” पर जरूर अमल होना चाहिए। अदालत के इस फैसले से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर काम कर रहे लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। जस्टिस जेेएस केहर और जस्टिस एसए बोबड़े की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि “समान काम के लिए समान वेतन” के तहत हर कर्मचारी को ये अधिकार है कि वो नियमित कर्मचारी के बराबर वेतन पाए। पीठ ने अपने फैसले में कहा, “हमारी सुविचारित राय में कृत्रिम प्रतिमानों के आधार पर किसी की मेहनत का फल न देना गलत है। समान काम करने वाले कर्मचारी को कम वेतन नहीं दिया जा सकता। ऐसी हरकत न केवल अपमानजनक है बल्कि मानवीय गरिमा की बुनियाद पर कुठाराघात है।”
प्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि सर्वोच्च अदालत अपने कई फैसलों में इस सिद्धांत का हवाला दे चुकी है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला कानून होता है। पीठ ने अपने फैसले में कहा, “कोई भी अपनी मर्जी से कम वेतन पर काम नहीं करता। वो अपने सम्मान और गरिमा की कीमत पर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए इसे स्वीकार करता है। वो अपनी और अपनी प्रतिष्ठा की कीमत पर ऐसा करता है क्योंकि उसे पता होता है कि अगर वो कम वेतन पर काम नहीं करेगा तो उस पर आश्रित इससे बहुत पीड़ित होंगे।”जस्टिस केहर द्वारा लिखित फैसले में कहा गया है, “कम वेतन देने या ऐसी कोई और स्थिति बंधुआ मजदूरी के समान है। इसका उपयोग अपनी प्रभावशाली स्थिति का फायदा उठाते हुए किया जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि ये कृत्य शोषणकारी, दमनकारी और परपीड़क है और इससे अस्वैच्छिक दासता थोपी जाती है।” अदालत ने अपने फैसले में साफ कह कि समान काम के लिए समान वेतन का फैसला सभी तरह के अस्थायी कर्मचारियों पर लागू होता है।
अदालत पंजाब सरकार के लिए काम कर रहे एक अस्थायी कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिए जाने की याचिका ठुकराई जाने के बाद पीड़ित कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट के आदेश को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत को “समान काम के लिए समान वेतन” के सिद्धांत पर जरूर अमल करना चाहिए क्योंकि उसने  10 अप्रैल 1979 को ‘इंटरनेशनल कोवेनैंट ऑन इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइटस’ पर दस्तखत किया था।

Thursday, 27 October 2016

श्रम कल्याण अधिकारियों ने देर शाम कर्मचारियों के बीच इसकी घोषणा की 18 हजार कर्मियों को मिलेगा बोनस

18 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। निगम के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक माह की पेंशन भी मिलेगी। इसके लिए निगम ने बैंक से 40 करोड़ रुपये की राशि लोन लिया है। श्रम कल्याण अधिकारियों ने देर शाम कर्मचारियों के बीच इसकी घोषणा की और सफाई कर्मचारियों की यूनियन को इससे संबंधित कागजात सौंपे। इसके बाद ङिालमिल स्थित ट्रक डिपो और पटपड़गंज स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर बैठे कर्मचारी धरने से उठ गए। 1बोनस व वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे व धरने पर बैठ गए थे। बुधवार को उन्होंने डिपो से ट्रक भी नहीं निकलने दिया। महापौर सत्या शर्मा, उप महापौर राजकुमार ढिल्लो और स्थायी समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अधिकारियों के साथ बैठक में तय किया गयाकि बैंक से लोन ले लिया जाए। राजकुमार ढिल्लो ने बताया कि दिल्ली सरकार से पूर्वी निगम को 45 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसी आधार पर बैंक से लोन लिया गया है। उन्होंने बताया कि 18000 कर्मियों को सात-सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। इसमें 11 करोड़ रुपये से पेंशन दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों व अधिकारियों का सितंबर का वेतन रुका हुआ था, उन्हें वेतन दिया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह राशि मुख्यालय के बैंक खाते से दोनों जोन और स्वामी दयानंद अस्पताल के खाते में पहुंच गई है। निगम के दोनों जोन में लेखा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी देर रात तक बिल बनाने में जुटे रहे। बोनस देने की घोषणा का विभिन्न यूनियन नेता आरबी ऊंटवाल, संजय गहलोत, राजकुमार ¨धगान और डीपी चंदेल ने स्वागत किया है। इस घोषणा के बाद देर शाम डिपो से ट्रक व लोडर निकलने लगे और डलाव घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया।6निगम मुख्यालय के बाहर बैठे कर्मचारी धरने से उठ गए16बोनस व वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे कर्मचारी

इस वर्ष धनतेरस की तिथि भले ही गुरुवार से लग रही हो, लेकिन पर्व शुक्रवार को ही मनाया जाएगा।

इस वर्ष धनतेरस की तिथि भले ही गुरुवार से लग रही हो, लेकिन पर्व शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। अखिल भारतीय विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कामेश्वर उपाध्याय कहते हैं, इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 27 अक्टूबर शाम 5:12 से 28 अक्टूबर की शाम 6:17 बजे तक रहेगी। इसके बावजूद 28 को उदयकाल में त्रयोदशी मिलने व सायंकाल में त्रयोदशी की उपलब्धता के कारण धनतेरस का पर्व शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। पूजन के लिए गोधूलि बेला व वृष लग्न शुभकाल हैं। ऐसे में 28 अक्टूबर को गोधूलि बेला शाम 5:45 बजे शुरू हो रही है। वृष लग्न का योग होने से रात 8:30 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त है।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के सदस्य व प्रख्यात ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय और लखनऊ के पंडित अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार भी धनतेरस 28 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पंचांग के संपादक व पूर्व कुलपति डॉ. रामचंद्र झा और जालंधर के सुरेश पंडित की भी राय है कि 28 अक्टूबर को धन्वंतरि पूजा व धनतेरस है, क्योंकि शुक्रवार को सूर्योदय व सूर्यास्त दोनों ही त्रयोदशी तिथि में हैं।

Tuesday, 25 October 2016

Uttar Pradesh Pradhan Mantri Sabke Leye Avas Scheme Online form 2016


Uttar Pradesh Pradhan Mantri Sabke Leye Avas Scheme Online form 2016
Application  State: October, 2016
Last Date for Apply Online : 31/10/2016
Scheme:-
1.     Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji Launched the Housing for All Scheme Some one Also know the Name of Pradhan Manti Sabke Leye Avas Yojna.
2.     Phase I application are start now in 100 cities in Across India.
3.     Afordable Houses Under the Scheme of PMAY 2016.
How to Apply Online form:
1.   Open the Registration Link 
2.   Choose your House district with your Adhar Card No. to Proceed the form
3.   Afthe the proceed Enter your Basic, full family and other required Details,
4.   Upload your scan copy of UID Adhar Card and Photo, signature of Applicant.
5.   Final submit the form and take print. 





Saturday, 22 October 2016

30 लाख के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर भारत आए और यहां चाय की दुकान चलाते हैं।


बीस से अधिक फ्लेवर वाली चाय की दुकान, ‘चाय-34’ का भोपाल में बोलबाला है। और हो भी क्‍यों न इसके मालिक मधुर आस्‍ट्रेलिया रिटर्न जो ठहरे।भोपाल (जेएनएन)। भोपाल स्थित एमपी नगर जोन-2 स्थित ‘चाय-34’ ने अपनी पहचान बना ली है। यहां 20 से अधिक फ्लेवर की चाय मिलती है। चाय की इस विशेष दुकान के मालिक मधुर मल्होत्रा भी विशेष हैं। मधुर आस्ट्रेलिया में 30 लाख के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर भारत आए और यहां चाय की दुकान चलाते हैं।मधुर के माता-पिता भारत में रहते थे जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया में अच्छी नौकरी होते हुए भी उनका मन अशांत रहता था। उन्हें तो बस अपने देश लौटने का बहाना चाहिए था और भगवान ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी। मां के अस्वस्थ होने की खबर सुनते ही वे नौकरी छोड़ भोपाल लौट आए। लौटने के बाद कुछ दिनों बाद मधुर ने दादा के साथ उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम किया और परिवार का रियल इस्टेट का बिजनेस संभाला। पर मधुर का मन नहीं लग रहा था तभी उन्होंने चाय की दुकान खोल अपना बिजनेस शुरू करने का सोचा हालांकि उन्हें बड़ी-बड़ी कंपनियों के जॉब ऑफर थे। मधुर ने 2011 में ‘चाय-34’ नाम की दुकान शुरू किया। मधुर ने बताया ‘हमने यहां चाय के लगभग 20 फ्लेवर्स रखे हैं। इनमें हमारे पास 50 लीटर का स्टोरेज है, जो एक ही घंटे में खत्म हो जाता है। इनमें तुलसी-इलाइची, तुलसी-अदरक, मसाला चाय जैसे देसी वैराइटीज के अलावा लेमन-हनी, लेमन-तुलसी और रॉ टी फ्लेवर्स भी शामिल हैं।

Thursday, 20 October 2016

SC (CHSL) 2016 for the post Postal Assistant/Data Entry Operator/ LDC/ Court/ LDC Online Form no of post - 5134



SSC (CHSL) 2016 for the post Postal Assistant/Data Entry Operator/ LDC/ Court/ LDC Online Form no of post - 5134
Application Begin: 08/10/2016
Late Date for Apply online : 11/11/2016
Application Fee:
          General/OBC: Rs. 100
          SC/ST/PH/ All Categories Female : Nil
Qualification :
·        As per the Advertisement click below link
Number of post :

·        Total - 5134 post 


Click Advertisement PDF

Apply online form : http://ssconline.nic.in 

दीपावली की लोकल शॉपिंग में करें मोबाइल वॉलेट से भुगतान

मोबाइल पेमेंट वॉलेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मोबिक्विक ने दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर ऐसे बाजारों के छोटे दुकानदारों को अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू किया है।


 इस बार दिवाली पर स्थानीय बाजारों में होने वाली शॉपिंग का भुगतान भी आप अपने मोबाइल वॉलेट से कर पाएंगे। कंपनियों ने इस बार स्थानीय बाजारों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर ली है। मोबाइल पेमेंट वॉलेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मोबिक्विक ने दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर ऐसे बाजारों के छोटे दुकानदारों को अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू किया है।
आमतौर पर दिवाली पर स्थानीय बाजारों में बड़े स्तर पर खरीदारी होती है। ऐसे बाजारों में दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को अपने साथ जोड़ने के लिए मोबिक्विक ने इन्हें ट्रांजेक्शन शुल्क से छूट देने की पेशकश की है। इस पेमेंट वॉलेट को चलाने वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स की सह-संस्थापक उपासना टाकू का कहना है कि यह स्कीम विशेष रूप से दीपावली पर लगने वाले स्थानीय बाजारों के लिए शुरू की गई है।

Wednesday, 19 October 2016


100 साल बाद आया करवाचौथ का ऐसा महासंयोग, जो इसे दिव्य और चमत्कारी बना रहे हैं…

इस साल करवाचौथ पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष की मानें तो इस बार करवाचौथ का एक व्रत से 100 व्रतों का वरदान मिलेेगा। चार संंयोग इसबार इसे खास बना रहे हैं
आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि कौन से योग इस करवाचौथ को दिव्य और चमत्कारी बना रहे हैं….
100 साल बाद करवाचौथ का महासंयोग। करवा चौथ का त्यौहार इस बार बुधवार को मनाया जा रहा है। बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। इस दिन चन्द्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस दिन बुध अपनी कन्या राशि में रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार गणेश जी और कृष्ण जी दोनों का दिन है। ये अद्भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और भी शुभ फलदायी बना रहा है। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता है।
इस साल बुधवार को करवाचौथ पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस बार करवाचौथ का एक व्रत करने से 100 व्रतों का वरदान मिल सकता है। चार संंयोग इस बार करवा चौथ को खास बना रहे हैं। बुधवार 19 अक्टूबर को चन्द्रमा वृषभ राशि में और रोहिणी नक्षत्र एक साथ रहेगा। इससे पहले इस तरह का संयोग करवाचौथ के दिन 1916 में बना था। तब करवा कर चार महासंयोग एक साथ बने थे। ये अद्‌भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को शुभ फलदायी बना रहा है।
करवा चौथ में पूजा चंद्र उदय का मुहूर्त
करवाचौथ पूजा के लिए पूरी अवधि एक घंटे और 13 मिनट है। करवाचौथ पूजा का समय शाम 6 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजकर 14 मिनट पर करवाचौथ पूजा करने का समय खत्म होगा। चंद्र उदय का मुहूर्त रात 8 बज कर 29 मिनिट।

करवाचौथ क्यों है इतना खास
कहते हैं जब पांडव वन-वन भटक रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था। इसी व्रत के प्रताप से द्रौपदी ने अपने सुहाग की लंबी उम्र का वरदान पाया था।
क्या आप जानते हैं इस दिन किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और इस व्रत से कौन-कौन से वरदान पाए जा सकते हैं….
करवाचौथ के दिन श्री गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है। विधि-विधान से ये पर्व मनाने से महिलाओं का सौंदर्य भी बढ़ता है। करवाचौथ की रात सौभाग्य प्राप्ति के प्रयोग का फल निश्चित ही मिलता है।
व्रत में क्या करें और क्या ना करें…
केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया हो वही स्त्रियां ये व्रत रख सकती हैं। व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए। करवाचौथ के दिन लाल और पीले कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है। करवाचौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है। ये व्रत निर्जल या केवल जल ग्रहण करके ही रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण श्रृंगार और अच्छा भोजन करना चाहिए। पत्नी के अस्वस्थ होने की स्थिति में पति भी ये व्रत रख सकते हैं।
व्रत की विधि
सूर्योदय से पहले स्नान कर के व्रत रखने का संकल्पत लें। फिर मिठाई, फल, सेंवई और पूड़ी वगैरह ग्रहण करके व्रत शुरू करें। फिर संपूर्ण शिव परिवार और श्रीकृष्ण की स्थापना करें। गणेश जी को पीले फूलों की माला, लड्डू और केले चढ़ाएं। भगवान शिव और पार्वती को बेलपत्र और श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। श्री कृष्ण को माखन-मिश्री और पेड़े का भोग लगाएं। उनके सामने मोगरा या चन्दन की अगरबत्ती और घी का दीपक जलाएं। मिटटी के कर्वे पर रोली से स्वस्तिक बनाएं। कर्वे में दूध, जल और गुलाबजल मिलाकर रखें और रात को छलनी के प्रयोग से चंद्र दर्शन करें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जरूर करें। इस दिन करवा चौथ की कथा सुननी चाहिए। कथा सुनने के बाद अपने घर के सभी बड़ों का चरण स्पर्श करना चाहिए। फिर पति के पैरों को छूते हुए उनका आर्शिवाद लें। पति को प्रसाद देकर भोजन कराएं और बाद में खुद भी भोजन करें।
करवा चौथ में चंद्र उदय का मुहूर्त
दिल्ली में रात 8:29 बजे
चंडीगढ़ में रात 8:46 बजे
जयपुर में रात 8:58 बजे
जोधपुर में रात 9:10 बजे
मुंबई में रात 9:22 बजे
बंगलुरु में रात 9:12 बजे
हैदराबाद में 9:22 बजे
देहरादून में रात 8:44
पटियाला और लुधियाना में रात 8:50 बजे
पटना में रात 8:46 बजे
लखनऊ और वाराणसी में रात 8:37 बजे और
कोलकाता में रात 8:13 बजे होंगे चंद्रमा के दर्शन

Friday, 7 October 2016

दुर्गा कमांडर बोली सर्जीकल स्ट्राइक : आओगे तो निपटा देंगे। अधिक से अधिक लोगो को शेयर करो | हमे इन बेटियो पर गर्व होना चाहिए|

दुर्गा कमांडर बोली : आओगे तो निपटा देंगे।

हमे इन बेटियो पर गर्व होना चाहिए । सर्जीकल स्ट्राइक ।








25 हजार वेतन वालों को भी ईएसआइ में लाने पर विचार | ईपीएफओ अंशधारकों के लिए जल्द मकान योजना | न्यूनतम पेंशन तीन हजार होगी |


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन के अंशधारकों के लिए जल्द ही अपना मकान योजना शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना सभी लोगों के अपने मकान की है। इसी के तहत ईपीएफओ यह योजना तैयार कर रहा है।1पांडुनगर में ईएसआइ के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास करने आये दत्तात्रेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, अंशधारकों का वेतन इतना कम होता है कि वे अपने मकान की कल्पना नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ईपीएफओ में उनका अंशदान ही उनकी मदद करेगा। कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की चिकित्सा सुविधा पहले 15 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलती थी किंतु हाल ही में बोर्ड ने उस सीमा को 21 हजार रुपये तक बढ़ा दिया है। अब बोर्ड के पास 25 हजार वेतन का प्रस्ताव है। ईएसआइ की तरह भविष्य निधि का कवरेज वेतन सीमा बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस सीमा को भी 15 हजार रुपये से बढ़ाने पर विचार हो रहा है किंतु अंतिम फैसला भविष्य निधि ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 44 श्रम कानून हैं जिन्हें विलय कर चार ग्रुप बनाए जा रहे हैं। कहा कि सरकार ने ईपीएफओ के सभी अंशदाताओं को न्यूनतम एक हजार रुपये मासिक पेंशन देना शुरू किया है किंतु इसे तीन हजार रुपये मासिक करने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। इससे पहले दत्तात्रेय ने बीमा अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियिलिटी अस्पताल के शिलान्यास अवसर पर कहा कानपुर को पूरब का मैनचेस्टर कहा जाता था क्योंकि यहां पर टेक्सटाइल मिलें थी। बीआइसी की लाल इमली है, डिफेंस से जुड़े बहुत से कारखाने हैं। 1उप्र सरकार का सहयोग मिले तो बनाएंगे औद्योगिक हब : उत्तर प्रदेश सरकार का सहयोग मिले तो केंद्र सरकार की योजना इसे औद्योगिक हब बनाने की है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के आधार पर निगम नए क्षेत्रों में छह बेड की डिस्पेंसरी खोलना चाहता है किंतु इसके लिए प्रदेश सरकार को स्थान मुहैया कराना होगा। प्रदेश की 45 पुरानी डिस्पेंसरी को भी अपग्रेड करने की योजना शुरू हो गई है। कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजना 5.30 करोड़ भवन निर्माण मजदूरों को भी चिकित्सा सुविधा के दायरे में लाने की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने से कानपुर ही नहीं प्रदेश गरीबों को उच्च स्तरीय विशिष्ट सेवाएं प्राप्त होंगी। समारोह में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि जब यहां पर चुनाव लड़ने आए तो लोग कहते थे यहां पर कुछ नहीं हो सकता किंतु वह बात गलत साबित हुई और कानपुर में सब कुछ हो सकता है।कानुपर के पांडुनगर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइ) के अतिविशिष्ट चिकित्सालय का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय। साथ में हैं स्थानीय सांसद मुरली मनोहर जोशी।

एसएससी करेगा 10 हजार पदों पर भर्ती




एसएससी कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल से करीब 10 हजार पदों पर भर्ती करेगा।  2016 के लिए खाली पदों की घोषाण 8 अक्टूबर को होगी।  

Thursday, 6 October 2016

State Bank of India for the post Specialist Officer SO Online Form no of post - 416

State Bank of India for the post Specialist Officer SO  Online Form no of post - 416
Application Begin: 04/10/2016
Late Date for Apply online : 22/10/2016
Application Fee:
          General/OBC: Rs. 600
          SC/ST/PH/ : Rs. 100
Qualification :
·        As per the Advertisement click below link
Number of post :

·        Total - 416 post 


Department of Post Rajasthan MTS, Postman, and Mailguard Online Form no of post - 226


Department of Post  Rajasthan MTS, Postman, and Mailguard  Online Form no of post - 226
Application Begin: 21/09/2016
Late Date for Apply online : 20/10/2016
Application Fee:
          General/OBC: Rs. 500
          SC/ST/PH/ Women: Rs. 100
Qualification :
·        Postman and Mail Guard- Matriculation from any recognized board or University.
·        MTS: Matriculation or I.T.I. from any recognized Board or University.
Number of post :
·        Total -160 post - Postman and Mail Guard
·        Total – 66 post- MTS


नवरात्र में माँ काली के इस पूजा और मंत्र से समस्त दुर्भाग्य दूर हो जाते है | अधिक से अधिक लोगो को शेयर करो |


मंत्र एक छोटा रास्ता है जिससे हम भगवान् का आशीर्वाद पा सकते है और अपनी इच्छा पूरी कर सकते है। नवरात्र में हम मंत्रो के द्वारा हम दैविक शक्तियों को जगा सकते है। नवरात्र में मंत्र के नियम और पालन का अच्छे से ध्यान रखकर ही मंत्र को सिद्ध किया जा सकता है ।
कुछ नियम मंत्र उच्चारण के लिए
सूर्य उदय से पहले नहा ले । स्वच्छ सफेद या नारंगी कपड़े पहनें। पूजा शुरू करने से पहले आसन पे बैठे।
एक दीया जलाये। फूल और मिठाई भगवान् को चढ़ाये। अब गहरा और सच्चे दिल से रुद्राक्ष की माला से मंत्र का जाप करे।
काली माँ सर्व सिद्धि प्रभावशाली मंत्र
ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै:
पाठ : सवा लाख, पांच लाख अथवा नौ लाख जाप ;
क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं स्वाहा
नम: ऐं क्रीं क्रीं कालिकायै स्वाहा
ऐं नम: क्रीं क्रीं कालिकायै स्वाहा
इन मंत्रो का सटीक और गुरु सानिध्य में ही सही नियमो से जाप करे । काली मां दुर्गा का ही एक स्वरुप है। मां दुर्गा के इस महाकाली स्वरुप को देवी के सभी रुपों में सबसे शक्तिशाली माना जाता है। दसमहाविद्याओं में काली का पहला स्थान माना जाता है। दुष्ट, अभिमानी राक्षसों के संहार के लिए मां काली को जाना जाता है। अक्सर काली की साधना सन्यासी या तांत्रिक करते ही करते हैं लेकिन मां काली के कुछ मंत्र ऐसे भी हैं जिनका जाप कर कोई भी साधक अपने जीवन के संकटों को दूर कर सकता है।

Tuesday, 4 October 2016

हवा में उड़ते हनुमान लाएंगे | संजीवनी रावण के कटते सिर से निकलेगा | खून राक्षसों के लिए स्पेशल ब्लैक ड्रेस बनाई गई है, जिसमें वह सभी आग में जलेंगे |




नई दिल्ली : इस बार की रामलीला में कई नई टेक्नॉलजी का खूब इस्तेमाल किया गया है। लव-कुश रामलीला में इस बार राम-रावण युद्ध और रावण के दसों सिर को काटने के दृश्य में पूरी तरह से हाईटेक टेक्लॉलजी का उपयोग किया गया है। इस बार राम-रावण का युद्ध जमीन से 250 फुट ऊंचाई पर हवा में होगा। युद्ध में इस तरह की तकनीक का उपयोग किया गया है कि राम रावण दोनों ही हवा में युद्ध करेंगे और एक दूसरे पर तीरों की वर्षा पूरी तरह एक गजब संहारक दृश्य पैदा करेगी। 

लव-कुश रामलीला के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस बार की रामलीला को रोमांचक बनाने के लिए खास तौर से मुंबई से बॉलिबुड के माहिर स्टंट मास्टर बुलाए गए हैं। इन नए स्टंट्स में राम रावण के युद्ध को ना सिर्फ हवा में मंचन कराया जाएगा बल्कि दर्शक रावण के कटते हुए एक-एक सर का बारीकी से आनंद ले सकेंगे। सर के कटते ही टेक्निकल तौर पर खून की बौछारें स्टेज पर दिखाई देंगी। राक्षसों के लिए स्पेशल ब्लैक ड्रेस बनाई गई हैं जिसमें वह सभी ओरिजनल आग में जलेंगे। इसके अलावा तांडव नृत्य, गणेश भगवान का अवतरण का भी विशेष मंचन किया गया है। 

द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के मुख्य संरक्षक राजेश गहलोत ने दावा किया है कि अबकी बार 140 फुट लंबे मंच पर कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। वहीं मंच की चौड़ाई 60 फुट और ऊंचाई 92 फुट रखी गई है। श्री राम लीला कमिटी, पीतमपुरा पीयू ब्लॉक के प्रधान कृष्णा बासिया ने बताया कि हमने इस बार मंचन में कई नई टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है। जैसे युद्ध के दृश्य में तीर से चिंगारी व बिजली कौंधना, आकाश में उड़ते रथ, गायब और प्रकट होते कलाकार।

नवश्री धार्मिक लीला कमिटी के निर्माण मंत्री अशोक मित्तल ने बताया कि इस बार रावण जटायू का हवाई युद्ध और मायावी राक्षसों के संहार की लीला का प्रदर्शन पूरी तरह से हाईटेक किया गया है। सीता स्वयंवर के लिए हाईड्रोलिक मंच तैयार किया गया है। हनुमान जी वायुमार्ग से संजीवनी बूटी लाएंगे। हनुमान जी लंका में अपनी पूंछ के आसन को रावण के सिंहासन के बराबर ऊंचा कर लेंगे और इसके लिए खास तकनीकी की सहायता ली गई है। इसके अलावा भगवान राम का राक्षसों से मायावी युद्ध और अग्निबाण वर्षा को स्पेशल तरीके से दिखाया गया है। 

पांडव नगर की श्री राम लखन धार्मिक रामलीला कमिटी में ताड़का के मुख से आग निकालने और अशोक वाटिका को उजाड़ने के सीन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। कड़कड़डूमा की श्री बालाजी रामलीला कमिटी ने टेक्नॉलजी की सहायता से रावण के अट्ठाहास को जबर्दस्त तरीके से प्रदर्शित किया है। प्रधान भगवत रस्तोगी ने बताया कि जब रावण हंसता है तो पूरा रामलीला ग्राउंड गूंजता है। 

लाखों कर्मचारियों को खुश करने की तैयारी

• सरकार और कर्मचारी संगठनों की मैराथन मीटिंग ने खोला रास्ता
• कर्मचारियों के मुद्दे पर 20 अक्टूबर तक सरकार को मिल जाएगी रिपोर्ट
• पंजाब के समान वेतनमान का चुनावी वायदा याद दिलाया कर्मचारियों ने सरकार को
कर्मचारियों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग का लाभ देने के लिए गठित की गई कमिटी 20 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंप देगी। वित्त विभाग द्वारा गठित कमिटी के पास 176 प्रतिवेदन आ चुके हैं।



कैप्टन अभिमन्यु, वित्त मंत्री

कई साल से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे हरियाणा के लाखों पक्के-कच्चे कर्मचारियों को गोल्डन जुबली ईयर में खुश करने की तैयारियां हो रही हैं। एक कमिटी द्वारा कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों समेत अन्य समस्याओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है जो 20 अक्टूबर यानि हरियाणा के स्थापना दिवस से 10 दिन पहले सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी।

इसकी बुनियाद सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अगुवाई वाली कमिटी और हरियाणा के कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग की अगुवाई करने वाले सर्व कर्मचारी संघ,

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ असोसिएशन और कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों के बीच घंटों चली मैराथन मीटिंग में रखी गई। बैठक के बाद यूनियन के नेताओं ने कहा कि सरकार का रुख सकारात्मक है। प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी मीडिया से बातचीच में कुछ ऐसा ही रुख जाहिर किया और कहा कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें का फायदा जल्द मिलेगा। खास बात रही कि लंबे समय बाद सरकार और कर्मचारियों के बीच पटरी बैठती नजर आ रही है लेकिन, कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान वाले चुनावी वायदे की याद भी दिला दी है। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों की आमने-सामने की बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कई पुराने मुद्दे उठाते हुए सुझाव दिए वहीं मुख्य सचिव की अगुवाई वाली अफसरों की कमिटी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से पहले छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां दूर करने के सुझाव से सहमत दिखी। कर्मचारी नेताओं को उम्मीद है कि समान काम के लिए समान वेतनमान देने और न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये मासिक करने के कर्मचारी संगठनों के सुझाव भी माने जा सकते हैं। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मबीर फोगाट और महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि बैठक में छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने के लिए गठित जी. माधवन कमिटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक न किए जाने पर ऐतराज जाहिर किया गया। बोर्ड, निगम और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की सुनवाई ही नहीं की गई। लांबा ने कहा कि छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर किए बिना सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालयों और निकाय कार्यालयों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक साथ लागू करने का भी सुझाव दिया गया।
गोल्डन जुबली ईयर : कई मांगें हो सकती हैं पूरी

Monday, 3 October 2016

मिनिमम वेज में बढ़ोतरी जल्द लागू होगी



श्रमिक विकास संगठन की ओर से आयोजित पहले राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन में दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। मिनिमम वेज में बढ़ोतरी को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करवाया जाएगा।
राय ने देश के विभिन्न भागों से आए मजदूरों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्य में सरकार से दिल्ली सरकार की तर्ज पर मिनिमम वेज में बढ़ोतरी की मांग करें और उसे लागू करवाने के लिए संघर्ष करें। जब तक गरीबों और मजदूरों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा।
सम्मेलन में तय किया गया कि श्रमिक विकास संगठन 15 अक्टूबर से 14 दिसम्बर तक प्रत्येक राज्य में मिनिमम वेज बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और 15 दिसम्बर को इस हस्ताक्षर पत्र को लेकर संबंधित राज्य के श्रम मंत्री के पास जाएंगे और मज़दूरी को बढ़ाने का ज्ञापन सौंपेंगे। इस सम्मेलन में 18 राज्यों के श्रमिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के संगठन प्रभारी आशुतोष, झारखंड प्रभारी एवं बुराड़ी से विधायक संजीव झा, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी एवं विधायक नरेश यादव, पश्चिम भारत के प्रभारी एवं विधायक सोमनाथ भारती समेत कई नेता मौजूद थे। सम्मेलन के दौरान श्रमिक विकास संगठन की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

Thursday, 29 September 2016

इस खूबसूरत टीचर्स को देखने के लिए लेते हैं एक्सट्रा क्लास


सोशल मीडिया प्रचार विभाग की प्रमुख शू ने बताया कि शिक्षकाओं का चयन उनकी लोकप्रियता, शैक्षिक उपलब्धियों और फिजिकल अपीरियंस के आधार पर हुआ है। 
बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंग्दू में सिचुआन नॉर्मल यूनिवर्सिटी में छात्र जाहिरतौर पर पढ़ने के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं। कभी अपनी क्लास में नहीं आने वाले छात्र भी एक्सट्रा क्लास के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। मगर, यह बदलाव किसी सामाजिक रुझान की वजह से नहीं आया है। दरअसल, खूबसूरत महिला शिक्षकों देखने के लिए छात्र बड़ी संख्या में एक्सट्रा क्लास के लिए भी आ रहे हैं। सिचुआन नॉर्मल यूनिवर्सिटी की 16 आकर्षक महिला शिक्षकों की तस्वीरें को लेकर चीनी सोशल मीडिया वेबसाइटों पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। परियों सी दिखने वाली इन शिक्षिकाओं की तस्वीर को स्कूल ने ऑनलाइन मीडियम पर अपलोड किया है। पढ़ेंः 9/11 वीडियो पर आपत्ति जताने वाली शिक्षिका बर्खास्त गायन, नृत्य, कलात्मक डिजाइन, थिएटर और अंग्रेजी सहित विविध विषयों की जानकार अच्छी दिखने वाली सफल शिक्षकओं का स्कूल की ओर से फोटो सेशन कराया गया था। 

Friday, 23 September 2016

इस्लामाबाद में उड़े F-16 विमान, सड़कों पर निकले लोग; भारत से डरा पाक!


पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लड़ाकू F-16 विमानों ने उड़ान भरी है। इस्लामाबाद में अफरातफरी मच गई है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। नई दिल्ली, (जेएनएन)। कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में F-16 विमानों ने उड़ान भरी है। पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हामिद मीर ने ट्वीट किया, रात करीब 10.20 बजे इस्लामाबाद में F-16 विमानों ने उड़ान भरी है।टीवी चैनल आज तक के साथ बातचीत में हामिद मीर ने बताया कि पाक सेना जंग के लिए तैयार हैं और सतर्क है। उन्होंने कहा कि एफ-16 विमानों ने इस्लामाबाद के आसमान में 3-4 चक्कर लगाए। विमानों की आवाजाही के बाद इस्लामाबाद में अफरा-तफरी मच गई है। डरे-सहमे लोग अपने घरों से बार निकल आए हैं। घुटने टेकेगा पाकिस्तान! भारत ने दिए सिंधु जल समझौता तोड़ने के संकेत भारत भी हुआ सतर्क अमृतसर। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा आर्मी बेस पर किए गए हमले के बाद भारत-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट चल रहा है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने जहां अपनी गतिविधियां बढ़ाई हुई हैं और बॉर्डर पर तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हुए हैं, वहीं बॉर्डर क्षेत्र में आर्मी की मूवमेंट भी बढ़ी हुई है। एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीमा क्षेत्र पर बीएसएफ पूरी तरह से मोर्चा संभाले हुए है। आर्मी ने भी अपनी मूवमेंट बढ़ाई हुई है। आर्मी के जवान व गाडि़यां कैंपों से बाहर आकर हर हरकत पर निगाह रख रहे हैं। पाक में दिखा भारत का खौफ, शेयर बाजार धड़ाम; वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास |

YAHOO पर बड़ा साइबर अटैक, 50 करोड़ यूजर्स के अकाउंट की जानकारी हैक

याहू ने अपने यूजर्स से कहा है यहि उन्होंने साल 2014 से अपने पासवर्ड नहीं बदले हैं तो वो तुरंत अपने पासवर्ड बदलें। सैन फ्रांसिस्को, रायटर। इंटरनेट कंपनी याहू पर बड़ा साइबर अटैक हुअा है। इस हमले में करीब 50 करोड़ यूजर्स के अकाउंट की जानकारी हैक कर ली है। याहू ने गुरूवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हैक किए गए डाटा में यूजर्स के नाम, ईमेल के एड्रेस, फोन नंबर, जन्मदिन की तारीख और पासवर्ड समेत उनकी पहचान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'बिना एन्क्रिप्ट किए हुए सुरक्षा सवाल और जवाब' हो सकते हैं। याहू का कहना है कि वे मानते हैं कि 2014 में हुई यह हैकिंग राष्ट्र-समर्थित थी। कंपनी ने कहा है कि तकनीकी जगत में राष्ट्र समर्थित ऑनलाइन हैकिंग और चोरी आम बात हो गई है। हालांकि याहू ने कहा है कि ऐसा नहीं लगता कि पेमेंट कार्ड या बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी हैक हुई है। पढ़ेंः भूल जाओ इंग्लिश में ईमेल आईडी, अब हिंदी में भी पा सकेंगे ईमेल एड्रेस जुलाई में याहू को अमरीकी टेलीकॉम कंपनी वेरिजोन ने 480 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हैंकिग का असर याहू की बिक्री या उसके मूल्यांकन पर होगा या नहीं। याहू पर बड़े साइबर हमले की बात इस साल अगस्त में तब सामने आई थी जब 'पीस' नाम के एक हैकर ने कथित तौर पर 20 करोड़ याहू अकाउंट से संबंधित डेटा बेचने की केशिश की थी। याहू ने अपने यूजर्स से कहा है यहि उन्होंने साल 2014 से अपने पासवर्ड नहीं बदले हैं तो वो तुरंत अपने पासवर्ड बदलें। पढ़ेंः गलत तरीके से याहू ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने पर 32 लाख जुर्माना I

Sunday, 18 September 2016

Delhi government to restart minimum wage talks and meet on 23 September, 2016

The Aam Aadmi Party (AAP) government’s plan to hike minimum monthly wages by 50 per cent to around Rs. 14,000 for workers in Delhi has been scrapped in its current form.
Following a diktat from Lieutenant-Governor Najeeb Jung, the Delhi government has been compelled to start the entire exercise of computing the revised minimum wages afresh.
“The minimum wages advisory committee has been reconstituted and notified now. It will meet on September 23 to start fresh discussions to fix minimum wages,” said a top State Labour Ministry official. Industry chambers had raised apprehensions about the formula, the official said. “The calculations will be revisited now as industries too had raised a few objections,” he added.
The previous 13-member advisory committee was termed ‘illegal’ by the LG as it was formed without his approval. Mr. Jung had earlier this month sent back the Delhi government’s proposal to substantially hike the minimum wage asking it to restart the entire process. “There is no change in the new committee but it has now been approved by the LG,” the official added.
Delhi Labour Minister Gopal Rai had said earlier this month that although it had sought ex-facto approval to the formation of the committee from the LG, he had declined the request which will lead to “delay” in revising the minimum wages.

Wednesday, 7 September 2016

Saturday, 3 September 2016

Minimum wage file दोबारा शुरू होगा प्रोसेस, बढ़ोतरी के लिए इंतजार बढ़ा


दोबारा शुरू होगा प्रोसेस, बढ़ोतरी के लिए इंतजार बढ़ा
नजीब जंग ने वापस की मिनिमम वेज की फाइल
मिनिमम वेज बढ़ाने के लिए बनाई गई कमिटी को लेकर एलजी से मंजूरी नहीं ली गई थी
• विशेष संवाददाता, सचिवालय



एलजी नजीब जंग ने मिनिमम वेज की फाइल को दिल्ली सरकार को वापस भेज दिया है और कहा गया कि तय प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए और फाइल में जो कमियां हैं, उसे दुरुस्त किया जाए। श्रम मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में मिनिमम वेज बढ़ाने के मसले पर शुक्रवार को एलजी से मुलाकात की। अब सरकार मिनिमम वेज बढ़ाने के प्रोसेस को फिर से शुरू करेगी। दरअसल सरकार ने मिनिमम वेज बढ़ाने के फॉर्म्युले को तैयार करने के लिए बनाई गई कमिटी को लेकर एलजी से मंजूरी नहीं ली थी और एलजी हाउस की ओर से यह ऑब्जेक्शन लगाया गया है।

श्रम मंत्री ने फाइल वापस आते ही दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई और शाम को एलजी हाउस में फाइल वापस भेज दी है। राय का कहना है कि कमिटी के गठन से लेकर कैबिनेट में मिनिमम वेज बढ़ाने का प्रपोजल फिर से लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एलजी से यह रिक्वेस्ट की गई थी कि जिस तरह से पहले भी कई फाइलों को पोस्ट फैक्टो अप्रूवल मिलती रही है, उसी तरह से मिनिमम वेज बढ़ाने के फैसले को भी पोस्ट फैक्टो अप्रूवल दे दी जाए लेकिन एलजी नहीं माने और इसके चलते अब फिर से प्रोसेस शुरू किया जा रहा है। वहीं इस मसले पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘ऐसे दिन जब देश में 18 करोड़ मजदूर हड़ताल पर हैं, पीएम मोदी के एलजी ने मिनिमम वेज की फाइल वापस कर दी।’ दिल्ली सरकार ने मिनिमम वेज में 50 पर्सेंट की बढ़ोतरी का फैसला करते हुए इसे मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजा था। सरकार ने 24 अगस्त को यह फाइल एलजी के पास भेजी थी। एक दिन पहले तालकटोरा स्टेडियम में हुए श्रमिक संवाद में सीएम ने यह मुद्दा उठाया था कि एलजी फाइल को क्लियर नहीं कर रहे हैं और न ही मंत्री को मिलने का टाइम दे रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय ने बताया कि श्रमिक संवाद के बाद एलजी हाउस की ओर से उन्हें शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे मिलने का टाइम दिया गया। राय ने कहा कि मिनिमम वेज बढ़ाने के फॉर्म्युले से एलजी सैद्धांतिक तौर पर सहमत हैं और एलजी ने कमिटी के सदस्यों को लेकर भी कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया लेकिन कमिटी के गठन को लेकर एलजी से मंजूरी नहीं लिए जाने पर सवाल उठाए गए और फाइल को वापस किया गया।

Paper cutting is enclosed 

Friday, 2 September 2016

दिल्ली: LG ने फिर छेड़ी 'जंग', मिनिमम वेज बढ़ाने की फाइल वापस की

दिल्ली: LG ने फिर छेड़ी 'जंग', मिनिमम वेज बढ़ाने की फाइल वापस की


केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को LG ने दिल्ली में मिनिमम वेज बढ़ाने की फाइल वापस लौटा दी. इसके बाद मंत्री गोपाल राय ने 2 बजे श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है.
न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने वाली फाइल लौटते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने का सिलसिला शुरू कर दिया. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज के दिन जब 18 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर हैं, प्रधानमंत्री मोदी के उपराज्यपाल ने मिनिमम वेज की फाइल लौटा दी.