यूनियनों ने मंत्री गोपाल राय से की मीटिंग
दिल्ली सरकार 1 सितंबर को करेगी श्रमिक संवाद |
|||
• तालकटोरा स्टेडियम में
मुख्यमंत्री करेंगे मजदूरों से सीधी बात
• 3 बजे होगा संवाद, मजदूरों
और कर्मचारियों की परेशानी सुनेंगे
• अलग-अलग कैटिगरी में 50% से
ज्यादा की बढ़ोतरी का किया है फैसला
मिनिमम वेजेज
• विशेष संवाददाता, सचिवालय
आम आदमी पार्टी सरकार ने मिनिमम वेजेज में बढ़ोतरी से जुड़े कैबिनेट के फैसले की फाइल एलजी के पास भेज दी है। वहीं, सरकार इस मुद्दे पर श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर रही है। मंडे को सेंट्रल और स्टेट ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने श्रम मंत्री गोपाल राय के साथ मीटिंग की। राय ने बताया कि ज्यादातर ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने यह डिमांड रखी है कि मिनिमम वेज को 20 हजार तक किया जाए। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को दिल्ली सरकार की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में श्रमिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल श्रमिक संवाद के जरिए मजदूरों और कर्मचारियों से सीधी बात करेंगे और उनकी परेशानियों को सुनेंगे। मजदूरों से मिनिमम वेजेज को लेकर भी बात की जाएगी। दोपहर तीन बजे से यह संवाद शुरू होगा। श्रम मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने मिनिमम वेजेज में करीब 50 पर्सेंट की बढ़ोतरी का बड़ा फैसला किया है और इसकी फाइल एलजी के पास भेजी है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर एलजी से भी बात हुई है और सरकार को उम्मीद है कि एलजी इस हफ्ते मिनिमम वेज की फाइल पर फैसला ले लेंगे। राय ने कहा कि सरकार की ओर से तय किए गए मिनिमम वेजेज का फायदा सभी मजदूरों को मिले, इसके लिए मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया जाएगा। इस मसले पर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट विभागों में काम करने वालों को भी सरकार के इस फैसले का फायदा जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिनिमम वेजेज मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। श्रम मंत्री ने कहा कि इस समय कुछ ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि कुछ जगह मजदूरों को मिनिमम वेज नहीं मिल रहा है और मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मजदूर को मिनिमम वेज जरूर मिले |
|||
Pages
Tuesday, 30 August 2016
यूनियनों ने मंत्री गोपाल राय से की मीटिंग Minimum Wages
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment